हकीकतः डीएम ने बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर पानी की टोंटी खोली, नहीं निकला एक बूंद पानी– 

by | Apr 25, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला, बदरीनाथ धाम तक पानी की किल्लत, सीवर लाइन भी नहीं हुई सुचारु–

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की तैयारियों की हकीकत को देेखने मंगलवार को जब जिलाधिकारी हिमांशु खुराना गोपेश्वर से नीचे उतरे तो धरातल पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिखा। लंगासू में बदरीनाथ हाईवे किनारे जब जिलाधिकारी ने पानी की टोंटी खोली तो उससे पानी ही नहीं निकला। ऐसे में कैसे तीर्थयात्रियों के गले तर होंगे। बदरीनाथ धाम तक यात्रा व्यवस्थाओं का यही हाल है। 

जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और शाम तक पानी के साथ वट्सएप पर फोटो भेजने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए प्रशासन कहीं भी गंभीर नहीं दिख रहा है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग की बात हो चाहे पेयजल या बिजली सप्लाई की। यात्रा को अब मात्र एक दिन का समय शेष बचा है। लेकिन यात्रा तैयारियां सिर्फ बैठकों तक सीमित रह गई हैं।

बदरीनाथ धाम में जगह जगह पेयजल लाइनें खुदाई में टूटी पड़ी हैं। बदरीनाथ धाम में सोमवार को होटल व्यवसायियों का गुस्सा कार्यदायी संस्था पर ही फूट पड़ा। व्यापाारियों ने सरकार के खिलाफ धाम में नारेबाजी भी की। कहा गया कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य हो रहे हैं, यह बेहतर कार्य भी है। मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ को दिव्य व भव्य बनाया जाना चाहिए। लेकिन व्यवस्थाएं देने में भी प्रशासन को आगे आना चाहिए। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!