ब्रेकिंगः बदरीनाथ धाम में हिमस्खलन की घटना आई सामने– 

by | Apr 29, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


वीडियो में देखें हिमस्खलन की घटना, बर्फ से लकदक पहाड़ियों से हो रहा हिमस्खलन– 

बदरीनाथः शनिवार को बदरीनाथ धाम के समीप नीलकंठ पर्वत की तलहटी में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ। तीर्थयात्रियों के बीच हिमस्खलन की घटना कौतूहल का विषय बनीं रही। यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद किया।

शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे अचानक बर्फ से ढकी पहाड़ी से हिमस्खलन शुरु हुआ। करीब आधा घंटे तक हिमस्खलन होता रहा। पहाड़ी से बर्फ की नदी जैसी बह रही थी जो सीधे ऋषिगंगा में जाकर मिली। बदरीनाथ के स्थानीय लोगों ने इसे सामान्य घटना बताया है।

लोगों का कहना है कि बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। यह प्राकृतिक घटना है। बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद जमकर बर्फबारी भी हुई, जिससे नजदीक की चोटियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। धाम में बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!