आस्थाः बांसबगड़ से भटियाणा पहुंचे ब्रह्मनिशान का हुआ फूल-मलाओं से स्वागत– 

by | Apr 29, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments


38 साल बाद हो रही मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरु, ब्रहम निशानों की हुई पूजा-अर्चना– 

गोपेश्वरः  मां नैणी देवी दीवारा यात्रा को लेकर शनिवार को समिति के कुछ सदस्य ब्रह्म निशान को लेने बांसबगड नंदा नगर पहुंचे। ब्रह्म निशान भटियाणा पहुंचने पर कोट, भटियाना और ग्वाड-भुलक्वानी के श्रद्घालुओं ने ब्रह्मनिशान का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कीर्तन मंडली की महिलाओं ने महिलाओं ने मंगल गान और कीर्तन-भजन का आयोजन किया। ढोल दमाऊ के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर भटियाणा में उत्सव मनाया गया। ब्रह्मा गुरु पंडित विशंभर दत्त सती ने इस अवसर पर समिति व सभी ग्रामीणों को बधाई दी।

तत्पश्चात ब्राह्म निशान का पूजन किया गया। मां नैणी देवी सेवा समिति भटियाणा, उत्तरी कड़ाकोट के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। नारायणबगड़ विकास खंड के भटियाणा (उत्तरी कड़ाकोट) की अराध्य मां नैणी देवी लंबे समय बात दिवारा भ्रमण पर जाएगी। क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मां नैणी देवी 38 साल बाद दिवारा भ्रमण पर जाएगी।

नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मां नैणी देवी सात माह तक नारायणबगड़, थराली, नंदानगर और दशोली विकास खंड के गांवों का भ्रमण करेगी। दिवारा यात्रा के ब्रह्म गुरु पंडित विशंबर दत्त जोशी ने बताया कि 17 सितंबर को मां नैणी देवी मंदिर में घट स्थापना होगी। इसके बाद 11 मार्च तक मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा संचालित होगी। यात्रा का संचालन भटियाणा, कोट और ग्वाड़ भुलक्वानी गांव के श्रद्घालु करेंगे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!