आस्थाः ध्याणियों को मिलने बंड क्षेत्र में पहुंची कपीरी पट्टी की जिठाई देवी की डोली–

by | May 1, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

माता की डोली ने अपने भक्तों को दिए दर्शन, विदाई पर भावुक हुई ध्याणियां–

पीपलकोटीः इन दिनों दिवारा भ्रमण पर चल रही कपीरी पट्टी की जिठाई देवी की डोली गडोरा गांव में रात्रि प्रवास के बाद सोमवार को अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। विदाई के दौरान ध्याणियों व अन्य भक्तगणों की आंखें झलक उठी।

मां जिठाई देवी की दिवारा यात्रा 14 साल बाद आयोजित हो रही है। पिछले नौ माह से माता की डोली दिवारा भ्रमण पर है। विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद रविवार को देर शाम माता की डोली गडोरा गांव पहुंची। यहां भक्तों ने डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने मांगल गीत गाकर माता की डोली का स्वागत किया। सोमवार को सुबह से ही माता की डोली की विभिन्न पूजाएं संपन्न हुई। ध्याणियों ने माता को श्रृंगार सामग्री भेंट की और मनौतियां मांगी। श्रद्घालुओं ने माता की डोली की पूजा-अर्चना की। सुबह 11 बजे माता की डोली ने अपने भक्तों से विदा ली। इस दौरान ध्याणियों और अन्य भक्तगणों की आंखें नम हो गई।

इस मौके पर आलम सिंह चौहान, बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, रामी देवी, दीक्षा, प्रेम सिंह, प्रीती, जमुना देवी, रेखा देवी, पंछी देवी, जूरा सिंह, यशवंत सिंह, शांती देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!