हक की लड़ाईः पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में गरजे शिक्षक-कर्मचारी– 

by | May 2, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

केंद्र से सकारात्मक पहल की उम्मीद, दिल्ली कूच से लौटे कर्मचारियों ने जताई उम्मीद– 

गोपेश्वरः  पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करने के लिए रविवार को दिल्ली आंदोलन में पहुंचे चमोली जनपद पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे से जुड़े शिक्षक-कर्मचारी लौट आए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन के मामले में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई है। कहा गया कि संसद मार्च कार्यक्रम सफल रहा। सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी सड़क से संसद तक पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए जोश दिखा। 

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वाण और जिला महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि ‌संसद मार्च में सैकड़ों ‌शिक्षक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सरकार से मामले में सकारात्मक पहल की उम्मीद है। खूफिया तंत्र भी इस दौरान सक्रिय रहा और कर्मचारियों की भारी भीड़ से सरकार को अवगत कराया।

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया। कहा है कि नई पेंशन योजना एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था है। इससे मिलने वाली पेंशन से कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानित जीवन नहीं जी सकता है। कर्मचारी सरकारी सेवा में अपना जीवन खपा देता है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद नई पेंशन योजना में उसे न के बराबर धनराशि मिलती है। नई पेंशन में जीपीएफ की सुविधा नहीं है। इसमें जमा धनराशि शेयर मार्केट के अधीन है और ब्याज पर तय होती है। जबकि पुरानी पेंशन में इससे काफी अच्छी व्यवस्था है और वह कर्मचारियों के हित में है। इस मौके पर मोर्चे के संरक्षक बृजमोहन रावत, मीनाक्षी सती, कमला बिष्ट, सीमा पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत नेगी, दिनेश चंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष जगत फरस्वाण, रेखा बिष्ट, धनी आगरी, गरिमा कन्याल, गजेंद्र फरस्वाण, संतोष कैलखुरा, राजकिशोर कन्याल, प्रकाश गौड़, बलवीर रावत आदि मौजूद रहे। सभी कर्मचारी लौट आए हैं। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!