चमोलीः अनुपस्थित अधिशासी अभियंता का वेतन रोका–

by | May 2, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस, 49 शिकायतें हुई दर्ज–  

नंदानगरः चमोली जनपद में मंगलवार को नंदानगर, जोशीमठ और पोखरी तहसील में तहसील दिवस आयोजित किए गए। इस दौरान कई समस्याएं उठीं। नंदानगर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 49 शिकायतें दर्ज की गई। तहसील दिवस में उपस्थित नहीं रहने पर डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में मोख मोल्ला, सरपाणी, धुर्मा, कुंडी, ल्वाणी, लुंतरा, तांगला, फरखेत सहित अन्य गांवों के लोगों ने समस्याएं रखी। नंदानगर बाजार में नालियां व स्क्रवर नहीं होने से जल भराव की समस्या, स्ट्रीट लाइट, महिला शौचालय, पार्किंग आदि की समस्या पर लोनिवि, जिला पंचायत और एसडीएम को संयुक्त निरीक्षण कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। सरपाणी सडक़ से आवासीय भवनों को खतरे, मोलागाड़-मटई सडक़ पर पुस्ते टूटे होने, सिरकोट-मदकोट सड़क से प्रभावितों को मुआवजा न मिलने की शिकायत पर संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य शिकायतों को भी संबंधित विभागों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

तहसील दिवस में ब्लॉक प्रमुख भारती फरस्वाण, ज्येष्ठ उपप्रमुख अव्वल सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह, बीडीसी सदस्य दीपक रतूड़ी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, संयुक्त मजिस्टे्रट दीपक सैनी, तहसीलदार धीरज राणा आदि मौजूद रहे।

इधर, पोखरी में एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दो शिकायतें आई, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं जोशीमठ के ब्लॉक सभागार में कोई फरियादी नहीं आया। डुंगरी के ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह बिष्ट का कहना है कि शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, इसलिए लोग तहसील दिवस में रुचि नहीं ले रहे हैं। एसडीएम कुमकुम जोशी ने ब्लॉक सभागार में कोई शिकायतकर्ता नहीं आया। दो लोग मुआवजे के संबंध में तहसील परिसर पहुंचे थे, जिनका निस्तारण कर दिया गया है। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!