चमोलीः बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से गिरा पत्थर चलती कार के ऊपर गिरा, सवारी सुरक्षित बच निकले– 

by | May 2, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

गनीमत रही कार की पिछली सीट पर कोई नहीं बैठा था, पुलिस भी मौके पर पहुंची–

जोशीमठः बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को टैया पुल और गोविंदघाट के बीच चट्टान से गिरकर एक भारी पत्थर यात्रियों की कार में जा गिरा। वाहन में दो तीर्थयात्री सवार थे, जो पहली सीट पर बैठे थे। गनीमत यह रही कि कार की पिछली सीट पर कोई नहीं बैठा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

चट्टान की ऊंचाई से गिरे पत्थर से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चमोली जनपद में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर परियोजना का काम भी चल रहा है। जिससे चट्टानें कमजोर हो गई हैं।

कई जगहों पर अभी भी चट्टानों पर पत्थर झूल रहे हैं। तीर्थयात्रियों के वाहनों का रैला हर वक्त हाईवे से गुजर रहा है। डेंजर जोन पर पुलिस प्रशासन की ओर से जवानों की तैनाती की गई है। गोविंदघाट थाने के थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!