हिम युगः बर्फ के आगोश में बदरीनाथ-केदारनाथ धाम, लोगों ने कहा पहली बार देखी मई में ऐसी बर्फबारी– 

by | May 3, 2023 | चमोली, मौसम | 0 comments

चार दिन से मौसम खराब होने से बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां अस्त-व्यस्त– 

रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बुधवार को चौथे दिन भी मौसम खराब रहा। दोनों धामों में भारी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रहने और गरम कपड़े साथ में रखने की अपील की है। बदरीनाथ धाम में बुधवार को करीब एक घंटे तक जमकर बर्फबारी हुई।

अधिकांश तीर्थयात्रियों ने पहली बार अपने सामने बर्फबारी होती देखी। तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, घांघरिया सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश-बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। धाम में शाम चार बजे से बर्फबारी शुरु हुई, जो एक घंटे तक रही।

तीर्थयात्री रेन कोट पहनकर धाम के दर्शनों को गए। बारिश-बर्फबारी से धाम में ठंड भी बढ़ गई है। दोपहर बाद तीर्थयात्री अपने कमरों में ही बैठे रहे। लखनऊ के तीर्थयात्री धनंजय शर्मा, पंकज और मानस का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी होती देखी। बर्फबारी होने के बाद बदरीनाथ का नजारा ही बदल गया। धाम में बिताए क्षण कभी न भूलाए जाने वाले हैं। कड़ाके की ठंड में भी धाम में बर्फबारी का जमकर मजा लिया। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
error: Content is protected !!