चमोली: ब्लॉक प्रमुख के ​​खिलाफ कम नहीं हो रहा कर्मचारियों में गुस्सा, विरोध में बांह में बांधा काला फीता–

by | May 6, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कर्मचारियों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग, अ​धिकारियों से कही ये बातें–

गोपेश्वर: दो और तीन मई को विकास खंड देवाल में ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ सहायक हरविनय गुसांई के बीच हुआ विवाद थम नहीं रहा है। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पर कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तराखंड ग्राम्य विकास मिनिस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट और जिला लेखा संगठन के महामंत्री किशन सिंह बिष्ट ने मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र और जिला विकास अ​धिकारी से भेंट की।

उन्होंने कहा कि यदि ब्लॉक प्रमुख के ​खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तय है। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी दिया है। शनिवार को जिला व ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर अपना विरोध दर्ज किया। सिंचाई विभाग चमोली के कर्मियों ने भी अपना विरोध दर्ज किया।

ग्राम्य विकास मिनिस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट और लेखा संगठन के महामंत्री किशन सिंह ने कहा कि दो और तीन मई को ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू द्वारा वरिष्ठ सहायक हरविनय गुसांई के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जो कि गलत है। मांग उठाई गई कि शीघ्र प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!