धार्मिक परंपरा: गोपेश्वर से अपने मंदिर के लिए रवाना हुई रुद्रनाथ की डोली–

by | May 17, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

आर्मी की मधुर बैंड धुनों के साथ रवाना हुई डोली, सैकड़ों भक्त हुए शामिल, आज ल्वींठी बुग्याल में होगा रात्रि प्रवास–

गोपेश्वर: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की डोली अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। बुधवार को सुबह करीब साढे़ नौ बजे आर्मी की मधुर बैंड धुनों के साथ रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है।

उत्तराखंड में पंच केदार ​स्थित हैं। जिनमें केदारनाथ, मध्य महेश्वर, तुंगनाथ, रुद्रनाथ और कल्पनाथ जी हैं। उर्गम घाटी में ​स्थित कल्पनाथ मंदिर के कपाट वर्षभर खुले रहते हैं, जबकि अन्य चार केदारों के कपाट ग्रीष्मकाल में छह माह के लिए खोले जाते हैं। रुद्रनाथ मंदिर के लिए गोपेश्वर से सगर गांव तक वाहन से और यहां से करीब 20 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर जाया जाता है। रुद्रनाथ मंदिर सुरम्य बुग्यालों के बीच एक पहाड़ी पर ​स्थित है।

बुधवार को सुबह रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। डोली आज ल्वींठी बुग्याल में ही रात्रि प्रवास पर रहेगी, 18 मई को डोली पनार बुग्याल में और 19 को मंदिर में पहुंचेंगी। 20 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल ​दिए जाएंगे। 15 मई को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से लाकर रुद्रनाथ जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में रखा गया। दो दिनों तक श्रद्धालुओं ने रुद्रना​थ भगवान के दर्शन किए। इस मौके पर पंडित जनार्दन प्रसाद तिवारी, हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे। गोपीनाथ मंदिर परिसर में हंस फाउंडेशन की ओर से तीन दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!