कार्रवाई: बदरीनाथ धाम को लेकर धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधू पर दर्ज हुआ मुकदमा–

by | May 17, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

साधु की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्य​क्ति पर भी आईटी एक्ट में हो सकती कार्रवाई–

चमोली: बदरीनाथ धाम को लेकर की गई धार्मिक टिप्पणी पर बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने एक साधु के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को धाम में रह रहे स्वामी अदृश्यानंद की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर साधु के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस उस यूट्यूबर पर भी कार्रवाई कर सकती है, जिसने सोशल मीडिया पर साधु की धार्मिक टिप्पणी करने वाली वीडियो अपलोड की है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर माणा गांव में भीम पुल के समीप एक साधु बदरीनाथ धाम को लेकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है।

मामले में बदरीनाथ धाम में रह रहे साधुओं में भी आक्रोश है। बदरीनाथ कोतवाली के एसएसआई एलपी बिजल्वाण ने बताया कि साधु के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर मामले को प्रसारित करने से संबं​धित व्य​क्ति ने लोगों में धार्मिक भावना भड़काने का काम किया है। संबं​धित व्य​क्ति के ​खिलाफ भी आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!