चमोली: 19 व 20 जून को होगा जनजातीय खिलाड़ियों का ट्रायल–

by | May 17, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

राष्ट्रीय जनजाति ओपन वर्ग के खेलोंं के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी–

गोपेश्वर: भारत सरकार की ओर से जनजाति ओपन आयु वर्ग की महिला व पुरुषों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर चमोली में जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया 19 और 20 मई को आयोजित की जाएगी।

खेल विभाग की ओर से सुबह 10 बजे खेल मैदान गोपेश्वर में आर्चरी, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी और योगाशन के लिए ट्रायल किए जाएंगे। इसके लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। खिलाडिय़ों को अपना स्थायी/मूल निवास प्रमाण पत्र, जनजातीय प्रमाण और आधार कार्ड की प्रति साथ लानी होगी।

जिला स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों को राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। आर्चरी और एथलेटिक्स के लिए देहरादून, फुटबाल, हॉकी, खो-खो के लिए हल्द्वानी, वॉलीबॉल के लिए रुद्रपुर और कबड्डी व योगाशान के लिए रोशनाबाद हरिद्वार में चयन प्रक्रिया 22 और 23 मई को होगी।

खेल विभाग ने अपील की है कि इच्छुक जनजाति के महिला व पुरुष निर्धारित प्रमाण पत्रों के साथ 19 या 20 मई को सुबह 10 बजे खेल मैदान गोपेश्वर में उपस्थित हों। जिससे उनको ट्रायल में शामिल किया जा सके।

खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समन्वय से भुवनेश्वर (उड़ीसा) 09 जून से 12 जून 2023 तक जनजाति ओपन आयु वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर पर जनजाति के पारंपरिक खेल मुर्गा झपट का भी आयोजन किया जाना है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!