अभी नहीं हुआ नोट बंद, दुकानदार कर रहे नोट लेने में आनाकानी, यहां हुई बसह–
गोपेश्वर: आरबीआई के आदेश के बाद दो हजार के नोट को लेकर बाजार में ग्राहक और व्यापारियों के बीच विवाद शुरु होने लगे हैं। व्यापार संघ ने कहा कि अभी दो हजार के नोट लिए जाएंगे। गोपेश्वर में पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक हार्डवेयर की दुकान में निर्माण सामग्री लेने के लिए आए हबीब मिस्त्री के साथ दुकानदार का दो हजार के नोट को लेकर विवाद हो गया।
मिस्त्री का कहना है कि उन्हें दो हजार के नोट बंद होने की जानकारी नहीं थी। ठेकेदार ने उन्हें दो हजार के दो नोट देकर सामान लाने के लिए भेजा। लेकिन दुकानदार ने नोट लेने से इन्कार कर दिया। जिससे यहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि अभी नोट बंद नही हुआ है। अभी नोट प्रचलन में है। दुकानदार बेहिचक दो हजार के नोट लें।

