चमोली: पत्नी के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार–

by | May 23, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

नशे में धुत्त होकर थाने में ही पुलिस के सामने पत्नी को मारने पर उतारु हुआ नशेड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार–

पोखरी: चमोली जनपद में नशे की प्रवृ​त्ति बढ़ती जा रही है, जिससे घरेलू हिंसा बढ़ रही है। ताजा मामला पोखरी थाने का है। यहां पत्नी के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने पर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपनिरीक्षक निशा पांडे ने बताया कि मंगलवार को वल्ली गांव की विनीता देवी ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसका पति विरेंद्र लाल बीते कई दिनों से शराब पीकर गाली गलौच व मारपीट कर रहा है। जिस पर थाना पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए विरेंद्र लाल को थाने में लाया गया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे की हालत में होने के कारण लगातार अपनी पत्नी को गाली गलौच व मारपाटी पर उतारू हो गया,

जिस पर पुलिस ने मारपीट व गाली गलौच कर शांति व्यवस्था भंग करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आया व्यक्ति पोखरी ब्लॉक में चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी है। महिला उत्पीड़न पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Latest News

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!