चमोली जनपद की बोली-भाषा में पहली फिल्म ​थिएटर में आएगी ‘रिखुली’–

by | May 27, 2023 | चमोली, मनोरंजन, संस्कृति | 0 comments

जनपद के इन गांवों में होगी रिखुली की शूटिंग, पहाड़ की संस्कृति और जीवन शैली पर आधारित है फिल्म–

गोपेश्वर: ख क्रिएशन मुंबई और अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर की ओर से आज के दौर में पहाड़ की संस्कृति और जीवन शैली में आ रहे बदलाव पर गढ़वाली फिल्म बनाई जा रही है। 90 मिनट की इस फिल्म की शूटिंग दशोली विकास खंड के स्यूंण गांव में होगी। इस वर्ष के अंत तक फिल्म थिएटर में आ जाएगी। फिल्म के प्रोड्यूशर जगत किशोर गैरोला और अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष केके डिमरी ने बताया कि चमोली जिले की बोली भाषा में यह पहली फिल्म बनेगी।

फिल्म में पहाड़ के रहन-सहन, बोली-भाषा, संस्कृति और जीवन शैली में आ रहे बदलाव को दिखाया जाएगा। फिल्म रिखुली नाम की बालिका पर केंद्रीत है, जो सौतेली मां की प्रताड़ना से दुखी रहती है और अंतर्मुखी (शर्मीला स्वभाव) हो जाती है। पर्यटन स्थल घूनी रामणी मेें भी फिल्म की शूटिंग होगी।

फिल्म की शूटिंग 15 जून से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये का व्यय होगा। इस मौके पर लोक कलाकार विजय वशिष्ठ, कुलदीप करासी, ओपी पुरोहित, प्रोडेक्शन मैनेजर कलावती, चंद्रप्रभा, आशीष बिष्ट, धीरेंद्र, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक महेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!