हाईवे पर गिरा बांज का पेड़, पांच घंटे तक फंसे रहे तीर्थयात्री–

by | May 27, 2023 | चमोली, मौसम | 0 comments

फायर सर्विस के जवानों ने वुडन कटर से किए पेड़ के टुकडे़, तब धाम को रवाना हुए तीर्थयात्री–

गोपेश्वर: सुबह चार बजे जैसे ही तीर्थयात्री चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नर्सरी के समीप पहुंचे तो यहां हाईवे के बीचोंबीच भारी भरकम बांज का पेड़ टूटा था, जिससे वाहनों के पहिए थम गए। तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। जब मंडल घाटी के ग्रामीणों को हाईवे बंद होने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया जा सका।

शुक्रवार रात को ही बांज का पेड़ टूटकर हाईवे पर आ गया था। सूचना मिलने पर सुबह करीब छह बजे गोपेश्वर से फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। प्रभारी लीडिंग फायरमैन प्रदीप त्रिवेदी के नेतृत्व में फायर स्टेशन के नरेश सिंह, फायरमैन योगेंद्र ड़ोभाल, विपिन सिंह और योगेश सिंह ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटना शुरू किया। उन्हें पेड़ को हटाने में करीब चार घंटे का समय लगा।

सुबह करीब नौ बजे तक ही हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। फायर सर्विस यूनिट के इस साहसिक कार्य की यात्रियों ने भी सराहना की। थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि हाईवे को पूरी तरह से खोल दिया गया है। मार्ग पर फंसे सभी वाहनों को गंतव्य के लिए भेजा गया।

इन दिनों बारिश और आंधी-तूफान से पेड़ गिर रहे हैं, जबकि बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ियाें से पत्थर छिटक रहे हैं, तीर्थयात्री भारी बारिश या आधी तूफान होने पर सुर​क्षित स्थानों पर रुक जाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की यात्रा करें।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!