दो दिन के बाद फिर से शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा, तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह दिखा–

by | May 27, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

1484 यात्री पहुंचे हेमकुंड साहिब, गुरुद्वारे में मत्था टेकने के साथ ही बर्फबारी का लिया मजा–

जोशीमठ: हेमकुंड साहिब में इस बार गुरुद्वारे में मत्था टेकने के साथ ही तीर्थयात्री बर्फबारी का भी जमकर आनंद ले रहे हैं। हेमकुंड साहिब में जहां नजर दौड़ाओ, वहीं बर्फ की सफेद चादर बिछी दिख रही है। शनिवार को घांघरिया से हेमकुंड साहिब पहुंचे 1484 तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।

बुधवार को मौसम खराब होने से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा प्रशासन और श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से रोक ली गई थी। बृहस्पतिवार को भी भारी बर्फबारी के चलते यात्रा शुरू नहीं हो पाई। शुक्रवार को मौसम सामान्य होने पर सेवादारों ने आस्था पथ पर जमीं बर्फ को हटाया। हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब छह फीट तक बर्फ जमीं है

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में मौसम सामान्य हो गया है। चटख धूप खिलने पर तीर्थयात्री गुरुद्वारे के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ भी उठा रहे हैं। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि तीर्थयात्रा सुचारु होने पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, जोशीमठ, गोविंदघाट, गोविंद धाम (घांघरिया) से हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रस्ट के पास अपने सभी गुरुद्वारों और धर्मशालाओं में पर्याप्त आवास हैं।

खराब मौसम के समय तीर्थयात्री रास्ते में ही रुक जाएं। यात्रा बेहद सुरक्षित ढंग से करें। जगह-जगह यात्रा मार्ग पर लंगर की सुविधा है। यात्रा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ट्रस्ट की ओर से रैतोली (रुद्रप्रयाग) में विशाल धर्मशाला निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण भी शुरू हाे गया है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!