चमोली: पत्थर की चपेट में आए युवक को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल–

by | May 28, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

जंगल में बकरी चुगाने गया था युवक, चट्टान से छिटके पत्थराें की चपेट में आने से दोनों पांव हो गए चोटिल–

जोशीमठ: उर्गम घाटी के अरोसी गांव का मनीष जंगल में बकरी चुगाने गया था, तभी वहां चटटान से छिटके पत्थर की चपेट में आने से उसके दोनों पांव जख्मी हो गए। अरोसी गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों ने करीब चार किलोमीटर तक उसे कंधे पर डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुबह 19 साल का मनीष जंगल में बकरी चुगाने गया था। इसी दौरान अचानक चट्टान से छिटके पत्थर की चपेट में आने से उसके पांव बुरी तरह से जख्मी हो गए। उसने फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। जंगल में पहुंचे ग्रामीण उसे घर लाए। गांव तक सड़क की सुविधा न होने के कारण ग्रामीण उसे करीब चार किमी तक कंधे पर डंडी के सहारे हेलंग-उर्गम सड़क तक लाए। उसके बाद वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि भेंटा, भर्की, अरोसी, ग्वाणा, पिलखी गांव के ग्रामीण आज भी सड़क से अछूते हैं। पीएमजीएसवाई की 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण चल रहा है, लेकिन कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि पिछले पांच साल में सिर्फ 12 किमी सड़क का ही निर्माण हो पाया है। ग्राम प्रधान हेमलता का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन सड़क निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!