इस होनहार ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, पढ़ें कौन है यह शख्सियत, और कैसे किया लोगों के दिलों पर राज–

by | Aug 16, 2021 | देहरादून, मनोरंजन | 0 comments


देहरादून। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले के स्टार पवनदीप राजन को ‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार इनाम के तौर पर मिली है। पवनदीप राजन पहले स्थान पर रहे। जबकि अरुणिता कांजीलाल के दूसरे नंबर के अलावा सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तारो और शनमुखप्रिया क्रमशः तीसरे, चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर रहे। 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल को अपना 12वां विनर गया। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो  और सायली कांबले से थी। पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी इनका हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे। चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ‘इंडियन आइडल 12 के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वाइस जीत चुके हैं। 
पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिला है। पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही म्यूजिक सिखाया। पवन के दादा स्वर्गीय रति राजन भी प्रसिद्ध लोकगायक थे। पवन के पापा सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर सिंगर हैं। पवनदीप राजन की नानी भी फोक (लोक) सिंगर थीं। इसलिए पवनदीप को सिंगिंग विरासत में मिली है। 

Latest News

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...
error: Content is protected !!