चमोली: जिला पंचायत की बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों पर भड़के सदस्य–

by | May 31, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

सदन में उठाए जल जीवन मिशन की योजनाओं पर सवाल, ठेकेदार और अ​धिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप–

गोपेश्वर: चमोली जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्य जल जीवन मिशन के कार्यों की घटिया गुणवत्ता पर भड़क गए। सदस्यों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर जल जीवन मिशन की योजनाएं बनाई जा रही हैं। लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण ये योजनाएं हवाई साबित हो रही हैं। नलों पर पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है। ठेकेदारों और अ​धिकारियों की मनमानी से मिशन में भ्रष्टाचार पनप रहा है।

जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष रजनी भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकांश मुद्दे पेयजल और सड़क से जुडे़ रहे। अध्यक्ष रजनी भंडारी ने अ​धिकारियों को तैयारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर के अलावा पीएमजीएसवाई, जल निगम व अन्य अ​धिकारी सदस्यों के सवालों का सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अ​धिकारियों को आडे़ हाथ लिया। अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के पूछे सवालों का अ​धिकारी उचित जवाब दें।

जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर, देवी जोशी, लक्ष्मण सिंह, आशा धपोला, भागीरथी, अनील सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जो पेयजल लाइनें बिछाई जा रही हैं, मानक के अनुसार उन्हें भूमिगत किया जाना था, लेकिन अधिकांश जगहों पर लाइनें खेतों और पत्थरों के ऊपर से झूल रही हैं। जल निगम के ईई वीके जैन ने कहा कि मिशन के कार्यों की लगातार मॉनेटरिंग की जा रही है। सदस्य नंदिता रावत ने कहा कि श्रीकोट-कुमजुग-मथकोट सड़क की नालियां मलबे से भरी हैं।

बरसात से पहले मलबा निस्तारण करने और नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क के सुधारीकरण की मांग की। सदस्य सूरज सैलानी ने कहा कि हेलंग में पेयजल टेंक स्कूल भवन के नीचे बनाया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कुराड़-पार्था पेयजल योजना पर पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।

योजना की जांच की मांग की गई। दीपा देवी ने सेंजी गांव में निर्मित पेयजल योजना को स्वजल से ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने की मांग उठाई। विक्रम बर्त्वाल ने चमोली-लासी-सरतोली व हरमनी-सरतोली सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की। पीएमजीएसवाई के ईई पीआर चमोली ने कहा कि इसके लिए 56 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!