बदरीनाथ में प्रवास करेंगे, बदरीनाथ धाम के ठीक सामने से दिया संदेश, धार्मिक स्थलों को न बनाएं पिकनिक स्पॉट–
बदरीनाथ:बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध भविष्य वक्ता संत स्वामी धीरेन्द्र शास्त्री रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने धाम से संदेश दिया कि बदरीनाथ धाम धरती का बैकुंठ है। तीर्थों को पवित्र और गरिमा बनाए रखें। तीर्थों को पिकनिक और प्रदर्शन का स्थल न मानकर दर्शन का स्थल मानें। ऐसे पावन तीर्थ की पवित्रता को बनाए रखें।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देहरादून से श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।बदरीनाथ हैलीपेड पर खाक चौक के परमाध्यक्ष बाबा बालकदास ने स्वामी धीरेन्द्र शास्त्री की अगवानी की। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने संत धीरेन्द्र शास्त्री जी का स्वागत किया। इसके बाद स्वामी धीरेन्द्र शास्त्री बाबा बालक योगेश्वर दास आश्रम खाक चौक पहुंचे। अपराह्न सवा चार बजे लगभग को स्वामी धीरेन्द्र शास्त्री जी श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे उनके साथ खाक चौक के परमाध्यक्ष बाबा बालकनाथ जी भी मंदिर दर्शन को पहुंचे।
मंदिर में दर्शन किये, पूजा अर्चना की जगत कल्याण की कामना की। अपने संदेश में सभी को आशीर्वाद दिया नमस्कार किया। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने स्वामी धीरेन्द्र शास्त्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद तुलसी माला भेंट की।


