हेमा करासी और गजेंद्र राणा के नाम रही दशोलीगढ़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या–

by | Jun 6, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

हेमा करासी और गजेंद्र राणा के नाम रही दशोलीगढ़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या–

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, पहली बार आयोजित हो रहे दशोलीगढ़ मेले में देखने को मिल रहा दर्शकों का उत्साह–

गोपेश्वर: सुरम्य पहाड़ियों और घने जंगल के बीच ​स्थित कोट-कंडारा गांव में आयोजित प्रथम दशोलीगढ़ पर्यावरण एवं सहकारिता विकास मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका हेमा नेगी करासी और गायक गजेंद्र राणा के नाम रही। लोक कलाकारों के एक के बाद एक गीतों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

मेला प्रांगण में मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि दशोली गढ़ 52 गढों में से प्रमुख गढ़ है। इस गढ़ के राजा पंवार वंश के थे। नंदा राजजात यात्रा में दशोली गढ़ की मां भगवती की डोली भी प्रमुख रुप से शामिल होती है। मेला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार मेला आयोजित किया जा रहा है। आगामी वर्ष मेले को भव्य रुप दिया जाएगा। मेला आयोजन में प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर रावत का बढ़ा हाथ है। उनके अथक प्रयास से ही यह मेला आयोजित हो रहा है।

मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायिका हेमा नेगी करासी और गायक गजेंद्र राणा ने एक के बाद एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। हेमा करासी ने हे नंदा मां, तेरी जात लिजाैला.., जसीलीह्वे मां जय चंडिका भवानी.., भलुलगदू मेरु मुलुक.., मेरी बामणी.., कौरवों की सेना हो, गिर गेंदुवा.. आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी। गजेंद्र राणा के पुष्पा छोरी पौड़ीखाले की गाने पर दर्शक अपनी जगह पर ही थिरकने लगे।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिकृष्ण भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, सुधीर रावत, मेला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह्र दिनेश रावत, तेजवीर कंडेरी, गीता रावत, उमेद सिंह कठैत, जगदीश रावत, विजेंद्र सिंह रावत, दिनेश आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!