आक्रोश:गौचर में नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने वालों को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Jun 7, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पढें, ये था मामला, लोगों में आक्रोश, पुलिस ने की शांति व्यवस्था की अपील–

गौचर: बुधवार को स्थानीय लोगों के माध्यम से यह बात प्रकाश में आयी कि गौचर में समुदाय विशेष के दो लडकों द्वारा एक नाबालिकलडकी को एक होटल में ले जाया जा रहा था लेकिन हंगामा होने पर दोनों युवक मौके से भाग गये।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल द्वारा मामले का तुरन्त संज्ञान लिया गया। नाबालिकलड़की के पिता से तहरीर लेकर दोनों युवकों के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में धारा 363 आईपीसी व 8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के पर्यवेक्षण में दोनों युवकों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।

गिरफ्तारी टीम द्वारा मुखबिर तन्त्र की सूचना पर दोनों युवकों को आज रानों गांव के बैंड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों के नाम गुलजार मलिक उर्फ नितिन पुत्र रोजूदीन निवासी मोहल्ला किला खेवान थाना- सरधना जिला- मेरठ उत्तर प्रदेश, उम्र 26 और असलम पुत्र समयदीन निवासी, 186 धर्मपुर सरधना थाना- सरधना जिला-मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।

अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जरिये उचित माध्यम से की जा रही है पूछताछ में अभियुक्त गुलजार के द्वारा बताया गया कि आठ माह पूर्व ही उसका प्रेम विवाह हुआ था इसके साथ ही वह नाबालिक से भी फोन पर बात किया करता था।

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्रडोबाल ने सभी से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

error: Content is protected !!