दिक्कत: टीकाकरण के बावजूद भी यहां काबू नहीं हो रही लंपी बीमारी–

by | Jun 8, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

कई पशु मरे, पशुपालक परेशान, पशुपालन विभाग चला रहा जागरुकता अ​भियान–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में पशुओं में लंपी बीमारी बढ़ती जा रही है। ​स्थिति यह है कि जिन पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, उनमें फिर लंपी रोग के लक्षण आ रहे हैं। कई पशुओं की मौत भी हो रही है।

निजमुला घाटी के साथ ही अन्य जगह पर पशु तेजी से इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार रात को ही ईराणी गांव में विजय सिंह के बैल की मौत हो गई। इससे पहले बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह आदि के बैल और गाय बीमार होकर मर चुके हैं।

ईराणी के ग्राम प्रधान मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र के ईराणी, पाणा, पगना, दुर्मी सहित आसपास के गांव में ऐसा कोई परिवार नहीं है जिनके पशु बीमार नहीं हुए हैं। आए दिन किसी न किसी के पशु की मौत की सूचना आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा बैलों की मौत की बात सामने आ रही है। स्थिति यह आ गई है कि लोगों को खेती करने के लिए बैल नहीं मिल पा रहे हैं।

लगभग पशुओं में वैक्सीनेशन हो चुका है, उसके बावजूद बीमारी काबू नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए, जिससे बीमारी को काबू में किया जा सके।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!