चमोली: भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा महा अ​भियान में जुटे–

by | Jun 9, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

युवाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित तो महिलाओं ने गिनाई सरकार की योजनाएं–

गोपेश्वर: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नव मतदाता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं से अपील की गई कि 18 साल की आयु पूरी होने पर अपना नाम मतदाता सूची में जरूर अंकित कराएं। अपने मत का प्रयोग करते हुए देश के विकास में भागीदारी निभाएं।

भाजयुमो की ओर से प्रदेश में महासंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मुख्य वक्ता भाजयुमो प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। इस दौरान भाजयुमो जिला प्रभारी सुशील जोशी, जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, शुभम सिमल्टी, आशीष थपलियाल, महावीर रावत आदि मौजूद रहे।

महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ गोष्ठी कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में यह अभियान संपूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर महामंत्री आशा डिमरी, मंडल अध्यक्ष मुन्नी देवी, ज्योति मैठाणी, शांता भट़्ट, दीपा राणा, भारती फरस्वाण, चंद्रेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!