कवायद: बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार–

by | Jun 9, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने किया मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश–

गोपेश्वर: बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यो ने रफ्तार पकड ली है। यहां पर रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमीनिटी सेंटर, एराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, शेष नेत्र झील किनारे कोवल स्टोन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमीनिटी सेंटर, आईएसबीटी, लेक फ्रंट, अराइवल प्लाजा एवं मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए नदी के दूसरी तरफ मैटिरियल पहुंचाने हेतु शीघ्र अस्थायी मार्ग तैयार किया जाए। शेषनेत्र झील के पैदल पथ पर कोबल स्टोन बिछाने में तेजी लाने के साथ आईएसबीटी में शीशे, दरवाजे, रंगरोगन व अन्य अवशेष कार्यो को इसी जून आखिर तक पूरा करें। सिविक एमीनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, बदरीश व शेष नेत्र झील सौन्दर्यीकरण कार्यो की अच्छी प्रगति पर डीएम ने संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान पीआईयू के अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी ने संचालित कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआईयू के अधिक्षण अभियंता विपुल सैनी, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक पीएल सोनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
error: Content is protected !!