लापरवाही: नंदानगर महाविद्यालय का भवन पांच साल से निर्माणाधीन–

by | Jun 9, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

नौ साल से किराए के भवन में चल रही कॉलेज की कक्षाएं, छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान–

नंदानगर: पिछले नौ साल से राजकीय महाविद्यालय नंदानगर किराये के भवनों पर संचालित हो रहा है। पांच साल पहले शासन से महाविद्यालय भवन के निर्माण को बजट स्वीकृत हुआ, लेकिन कार्यदायी संस्था की सुस्ती का आलम यह है कि पांच साल बाद भी भवन बनकर तैयार नहीं हुआ है। इससे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। 2018 में महाविद्यालय के लिए रानीकोट में चार करोड़ 85 लााख में भवन बनाने का काम शुरू हुआ।

कार्यदायी संस्था मंडी परिषद अभी तक भवन का कार्य पूरा नहीं कर पाई है। भवन नहीं होने से जहां छात्र-छात्राओं को अध्ययन में दिक्कतें हो रही हैं, वहीं अन्य फैकेल्टी भी शुरू नहीं हो पा रही हैं।

जिला पंचायत सदस्य मंजू कठैत, लक्ष्मी कठैत, कॉलेज के अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरि सिंह भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कठैत, छात्र संघ अध्यक्ष शिव भट्ट का कहना है कि भवन निर्माण में काफी विलंब हो गया है। इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। मंडी परिषद के अ​भियंता विजय तिवारी ने कहा कि जहां भवन निर्माण हो रहा है, वहां तक सड़क नहीं है। घोडे़-खच्चरों से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिससे भवन निर्माण में देरी हो रही है। उन्होंने दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर देने का आश्वासन दिया है।

Latest News

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...
error: Content is protected !!