चमोली: रातभर नदी किनारे फंसा रहा व्य​क्ति, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला–

by | Jun 10, 2023 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने दी पुलिस को सूचना–

जोशीमठ: जाको रखे सांईयां मार सके न कोई। रातभर नदी किनारे फंसे होने के बावजूद एक व्य​क्ति को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाल लिया। नदी के बीच में फंसे व्यक्ति को पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते रेस्क्यू अभियान चलाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

जोशीमठ पुलिस को एचसीसी कंपनी के कर्मचारियों ने सूचना दी कि उनके निर्माणाधीन क्रेशर प्लांट के पास नदी में कोई व्यक्ति फंसा हुआ है। जोशीमठ पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। रस्सी और टायर की ट्यूब की मदद से नदी में फंसे भीम बहादुर, 40 साल को बाहर निकाल लिया।

भीम बहादुर ने बताया कि उसे एक आंख से कम दिखता है, बीती रात को वह रास्ता भटकते हुए नदी किनारे पहुंच गया। रात को पहाड़ी पर नहीं चढ़ पाया और नदी किनारे ही रहा। भीम बहादुर ने एचसीसी कंपनी के कर्मचारियों के साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम का आभार जताया।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!