उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय–

by | Jun 11, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

बीकेटीसी की लखनऊ और फतेहपुर में स्थित परिसंपत्तियों के संरक्षण पर हुई चर्चा, सीएम को दिया बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की यात्रा पर आने का न्यौता–

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ और फतेहपुर में स्थित बीकेटीसी की परिसंपत्तियों के संरक्षण के बारे में चर्चा की। मु

ख्यमंत्री को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर आने का न्यौता भी दिया।बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शनिवार देर शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। अजेंद्र ने मुख्यमंत्री से बीकेटीसी की परिसंपत्तियों के बारे में बताया। कहा कि तीर्थयात्रियों की ओर से बदरीनाथ धाम के लिए कई हेक्टेयर भूमि दान में दी गई थी। जो देश के विभिन्न हिस्सों में है।

लखनऊ और फतेहपुर में भी समिति की परिसंपत्तियां हैं। लेकिन लंबे समय से इनका संरक्षण नहीं हो पाया है। उन्होंने इन परिसंपत्तियों के संरक्षण की बात कही। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चल रहे पुननिर्माण के कार्यों की जानकारी भी दी। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की भूमि और परिसंप​त्तियां हैं। कई जगहों पर समिति के गेस्ट हाउस बने हुए हैं जबकि कई जगहों पर भूमि निष्प्रयोज्य पड़ी हुई है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति की परिसंपत्तियों और भूमि के संरक्षण का निर्णय लिया है।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!