कार्रवाई: बिना सत्यापन किराएदार रखने पर मकान मालिक पर एक लाख 10 हजार का जुर्माना–

by | Jun 13, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली में पुलिस ने चलाया अभियान, बिना सत्यापन किराएदार रखने पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी–

चमोली: बिना सत्यापन के किराएदार रखने और दुकानों में कार्य करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 लोगों पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

एसपी चमोली प्रमेंद्रडोबाल के निर्देश पर जिले में रहने वाले मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, फड़ढेली वालों और किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भटट् के नेतृत्व में पाखी, हेलंग और जोशीमठ बाजार में सत्यापन अभियान चलाया गया।

बिना सत्यापन के किराएदार रखने और काम पर रखने वाले दुकानदारों का चालान किया गया। प्रत्येक व्यक्ति पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने सभी मकान मालिकों, ठेकेदारों, होटल व्यवसायियों और दुकान मालिकों से अनुरोध किया है कि पुलिस सत्यापन के बाद ही बाहरी लोगों को अपने यहां रखें। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में यदि बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को रखा गया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चमोली पुलिस की ओर से लगातार किराएदारों के सत्यापन के लिए जागरुकता अ​भियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाहर से जनपद में आने वाले मजदूरों का भी आवश्यक रुप से सत्यापन किया जाना है।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!