जय साणेश्वर महाराज: केदारनाथ धाम में भगवान ईशानेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू–

by | Jun 13, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राथमिकता से मंदिर के निर्माण पर दिया था जोर, केदारनाथ भगवान के अराध्य गुरु हैं ईशानेश्वर महाराज–

गुप्तकाशी: श्री केदारनाथ भगवान के अराध्य गुरु भगवान ईशानेश्वर मंदिर का नव निर्माण पूरा होने के बाद आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में शुभारंभ हो गया है।

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा. 15 जून बृहस्पतिवार को यज्ञ हवन के बाद विधिवत देव मूर्तियां मंदिर में प्रतिष्ठापित हो जायेंगी , इसी के साथ श्री ईशानेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना तथा दर्शन शुरू हो जायेंगे

श्री केदारनाथ धाम में उत्तर-पूर्व दिशा ईशान के दिगपाल भगवान ईशानेश्वर को 11वेंरूद्र का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि ईशानेश्वर भगवान समस्त वास्तु दोषों को दूर कर देते है तथा श्री केदारनाथ भगवान की पूजा-अर्चना भोग लगाने से पहले श्री ईशानेशवर भगवान की पूजा-अर्चना तथा भोग लगाया जाने की परंपरा है।

2013 की केदारनाथ आपदा में श्री ईशानेश्वर मंदिर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। श्रद्धालुओं द्वारा लगातार श्री ईशानेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान ईशानेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किये जाने की बात कही थी।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विगत वर्ष से ही मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु दानी दाताओं से भी अपील की थी तथा आर्किलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ने उत्तर- पूर्व अर्थात ईशान दिशा का सर्वेक्षण किया था। तत्पश्चात डेढ़ करोड़ की लागत से मुंबई महाराष्ट्र के एक दानीदाता मनोज सोलंकी द्वारा भब्यईशानेश्वर मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया है तथा आज मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो गया।

इस अवसर पर श्री बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह बीकेटीसी सदस्य श्री निवास पोस्ती, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, दानीदाता मनोज सोलंकी तथा उनके पारिवारिक जन सहित धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, पुजारी शिवलिंग केदारनाथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, केशव तिवारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!