आपदा: जंगल से आया बरसाती नाला गांव की ओर मुड़ा, घरों में घुसा पानी–

by | Jun 13, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

दशोली ब्लॉक के सेमडुंग्रा गांव में कई घरों में घुसा पानी, मची अफरा-तफरी–

चमोली: जनपद में मंगलवार को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर सड़क और खेतों का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। दशोली ब्लॉक के सेमडुंग्रा गांव में भारी बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाला आम रास्ते से होकर अनुसूचित जाति के लोगों के घरों में जा घुसा। जिससे प्रभावित परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ग्राम प्रधान विनीता देवी ने बताया कि शाम को चार बजे हुई मूसलाधार बारिश से जंगल का पानी पलटकर गांव की ओर आ गया। जिससे पुष्कर लाल, सतीश और विनीता देवी के घरों में गंदा पानी घुस गया। पानी घुसने से घर में रखी खाद्य सामग्री व अन्य सामान बर्बाद हो गया है। गौशालाओं में भी बारिश का पानी घुस गया। प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि उनके मकानों को बरसात में खतरा बना हुआ है।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!