माणा घन्याल भगवान घंटाकर्ण महावीर मंदिर के कपाट खुले–

by | Jun 15, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

वाइब्रेंट विलेज माणा में श्री घंटाकर्ण मंदिर कपाट खुलने के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये–

बदरीनाथ: बदरीनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक भगवान श्री घंटाकर्ण महाराज मंदिर के कपाट आज पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे विधि- विधान पूजा- अर्चना तथा धार्मिक रस्मों के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में खोल दिये गये है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने माणा घन्याल के दर्शन किये।

श्री घंटाकर्ण महावीर जोकि माणा घन्याल के नाम से भी प्रसिद्ध है जैष्ठ माह में मंदिर के कपाट खुलने की यह परंपरा “जैठ पुजै” के नाम से प्रसिद्ध है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के लगभग एक डेढ़ माह बाद जैठ माह के दौरान श्री घंटाकर्ण मंदिर माणा के कपाट खुलते है तथा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले श्री घंटाकर्ण मंदिर माणा के कपाट बंद हो जाते है।

आज प्रात: से ही वाइब्रेंट विलेज के नाम से चर्चित के देश के पहले- अंतिम गांव माणा में श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गयी थी देव पश्ववा सहित सभी महिलाएं- पुरूष समारोह पूर्वक ढोल दमाऊं भंकोरों की शंखनाद के साथ माणा गांव से श्री घंटाकर्ण जी के पुराने मंदिर पहुंचे जहां श्री घंटाकर्ण जी शीतकाल में निवास करते है यहां पर एक प्राचीन गुफा भी स्थित है।

मंदिर में पूजा के बाद देव पश्वाओ ने नृत्य किया तथा पूज- अर्चना के बाद श्री घंटाकर्ण जी की जय घोष के साथ श्री घंटाकर्ण जी की मूर्ति को गांव में स्थित मंदिर में लाया कर स्थापित किया गया इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के लिए श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुल गये। इस अवसर पर माणा गांव की महिलाओं ने परंपरागत लिबास में भजन कीर्तन किये तथा श्रद्धालुओं ने जय घन्याल के उदघोष किये तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया तथा भंडारे का भी आयोजन हुआ इस अवसर पर माणा गांव के प्रधान पीतांबर मोल्फा ने सभी श्रद्धालुओं तथा देश- विदेश के तीर्थयात्रियों का आभार जताया।

कपाट खुलने के अवसर पर श्री घंटाकर्ण जी के देव पश्वा आशुतोष कनखोली, माणा ग्राम पंचायत प्रधान पीतांबर मोल्फा, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,सूर्य विजय रावत, रमेश मोल्फा, नारायण सिंह चौहान, रघुवीर कंडारी,मनसा पंखोली, मीनू मोल्फा,सोनी बड़वाल, मीना चौहान सहित माणा गांव के लोग तथा श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!