खेल: सरकारी अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा–

by | Jun 15, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

जिला स्तर पर चुने खिलाड़ियों को राज्य स्तर में ट्रायल के लिए भेजा जाएगा–

गोपेश्वर। खेल विभाग चमोली की ओर से अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 17 और 18 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जाएगा। जिसमें शासकीय अधिकारी व कर्मचारी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि क्रिकेट और फुटबाल में सिर्फ पुरुष जबकि एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, कबड्डी, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हॉकी, पावर लिप्टिंग, वेट लिफि्टंग खेलों में पुरुष और महिला वर्ग का ट्रायल किया जाएगा। एक खिलाड़ी एक ही खेल में प्रतियोगिता के लिए चयनित होगा। यदि वह खिलाड़ी किसी दूसरे खेल में विशिष्ट स्तर रखता है तो अधिकतम दो खेलों के लिए ही चयन हो सकेगा।

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर चयन के लिए विभिन्न जगह पर होने वाले ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। जनपद व राज्य स्तर पर आयोजित चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले अ​धिकारी व कर्मचारी ​खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की प्रति, कार्मिक की विभागीय आईडी, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी, अपने कार्यालयाध्यक्ष का अनुमति प्रमाण पत्र चयन स्थल पर प्रस्तुत करना आवश्यक है।

कर्मचारी ​खिलाड़ी 17 व 18 जून को सुबह 10 बजे से स्टेडियम में होने वाले चयन ट्रायल में आवश्यक अ​भिलेखों के साथ उप​स्थित हो जाएं। निर्धारित अ​भिलेखों के पूरा न होने पर चयन ट्रायल में सम्मलित करना संभव नहीं होगा।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!