चमोली: पांच करोड़ के गबन का इनामी आरोपी गिरफ्तार–

by | Jun 15, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जनशक्ति मल्टीस्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों से की गई धोखाधड़ी–

गोपेश्वर: जनशक्ति मल्टीस्टेट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के नाम पर लोगों से पांच करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अन्य दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार पांच जनवरी 2023 को संतोष सिंह चौधरी निवासी खत्री खडकमाफ श्यामपुर ऋषिकेश थाना पोखरी में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकादमा दर्ज कराया। जिसमें कपिलदेव राठी, मोनिका कपूर, पंकज गंभीर निवासी नागालोई बाहरी दिल्ली और अनिल रावत पुत्र जय सिंह निवासी ढालवाला मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल को आरोपी बनाया गया। आरोपी पंकज गंभीर को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी न्यायिक हिरासत में मौत हो चुकी है।

अन्य फरार आरोपियों पर एसपी चमोली ने आठ जून 2023 को 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अनिल कुमार और पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें गठित की गई।

टीमों ने प्रदेश व अन्य राज्यों में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पोखरी राजेश सिंह ने एसआई शिवदत्त जमलोकी व एसओजी की टीम बनाकर गिरफ्तारी के लिए ऋषिकेश भेजा। पुलिस ने अनिल रावत निवासी ढालवाला को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार अनिल रावत 2014 से जनशक्ति मल्टीस्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी से जुड़ा है। वह एसबीआई पोखरी में आरोपी कपिल देव और पंकज गंभीर के साथ सहखाताधारक है। वह इस सोसाइटी में निदेशक के पद पर काम कर रहा था।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!