अ​भियान: बदरीनाथ विधानसभा में हुई भाजपा के महा जनसंपर्क अ​भियान की बैठक–

by | Jun 17, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

संयुक्त मोर्चे की बैठक में महा जनसंपर्क अ​भियान की सफलता पर हुई चर्चा, गढ़वाली वेशभूषा में पहुंची महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष रहीं आकर्षण का केंद्र–

गोपेश्वर: महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को बदरीनाथ विधानसभा में संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। पार्टी कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष रमश मैखुरी, सह प्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डाॅ. हिमानी वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता चंडी प्रसाद भट्ट ने पार्टी की क्रिया कलापों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता का अपार समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने सदस्यता अ​भियान पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि महा जनसंपर्क अ​भियान में कार्यकर्ता से लेकर सरकार और संगठन के उच्च स्तरीय नेताओें को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर राज्य में महा संपर्क अ​भियान चलाया जा रहा है। इस दौरान महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव का परिधान आकर्षण का केंद्र रहा।

वे गढ़वाली वेशभूषा में बैठक में पहुंची। उन्होंने अपना संबोधन भी गढ़वाली परिधान में ही दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए महिलाएं अपनी संस्कृति को भी आगे बढ़ाएं। इस मौके पर विधानसभा के सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ पदा​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!