सम्मान: ​​शिक्षा शास्त्र में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर कमलेश पुरोहित को मिला गोल्ड मेडल–

by | Jun 18, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हाथों मिला मेडल, ​शिक्षा के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करते हैं पुरोहित–

गोपेश्वर: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा शास्त्र के छात्र चमोली जिले के खड़गोली गांव निवासी कमलेश पुरोहित ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

कमलेश को शिक्षा शास्त्र विषय के फाइनल वर्ष में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान दिया गया। कमलेश के पिता देवी प्रसाद व्यवसायी और माता चंद्रकला पुरोहित गृहणी हैं। कमलेश शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करते रहते हैं। उन्हें गोल्ड मेडल मिलने से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है।

कमलेश पुरोहित ने कहा कि बहुत समय से शौधार्थी के रूप में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस सम्मान के लिए वे अपने गुरुजनों व माता-पिता की प्रेरणा मानते हैं। सालों के अथक प्रयासों से कमलेश पुरोहित को यह सम्मान मिला है।

वे ​शिक्षा के साथ ही लगातार क्षेत्र में सामाजिक कार्य में भी अपनी गतिविधि बनाए रखते हैं। और सामाजिक सुधार के लिए शिक्षा में जागरूकता और कैसे इसमें सुधार हो, इसके लिए प्रयासरत रहते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी कमलेश पुरोहित को शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!