अफवाह: बीकेटीसी के अ​धिकारियों ने कहा केदारनाथ गर्भगृह में पीतल नहीं सोने की लगी हैं परत–

by | Jun 19, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दिल्ली के छह कारीगरों ने सोने के ऊपर से लगाई एक्रैलिक की पारदर्शी परत, ताकि सोने को न पहुंचे नुकसान–

रुद्रप्रयाग: केदारना​थ धाम के गर्भगृह में जलेरी पर सोने का बर्क लगाया गया है, जिससे सोने को कोई नुकसान न पहुंच सके। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अ​धिकारियों ने कहा है कि केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत ही लगाई गई है। यह पीतल नहीं है। जलेरी में ​घिसाव से सोने को नुकसान पहुंच रहा था, जिसके लिए दिल्ली के छह कारीगरों ने जलेरी पर सोने का बर्क लगाया है। सोने के ऊपर से एक्रेलिक की पारदर्शी परत लगाई गई है,

ताकि सोने की पॉलिश को नुकसान ना पहुंचे। इस कार्य के लिए दानी दाता ने ही कारीगर भेजे थे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भ गृह की जलेरी में लगी स्वर्ण मंडित परतों से सोना निकालने के बारे में दानी दाता को रिपोर्ट भेजी थी। शुक्रवार को दिल्ली से छह कारीगरों की टीम केदारनाथ भेजी गई। इन्होंने गर्भ गृह में जलेरी सहित दीवारों पर लगी स्वर्ण मंडित परतों का जायजा लिया। इस दौरान दीवारों पर लगा सोना सही पाया गया।

सुरक्षा के लिए एक्रैलिक की पारदर्शी परत स्थापित की गई। एक्रैलिक की परत लगने से अब जलेरी में किसी भी प्रकार के ​घिसाव, साफ-सफाई से सोने की परत पर कोई असर नहीं पडे़गा। तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने गर्भगृह में लगी सोने की परतों के पीतल में तब्दील होने को लेकर सवाल उठाए थे। जिस पर बीकेटीसी ने तीर्थपुरोहित के आरोपों को नकार दिया है।

बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि जलेरी से ही पूजा-पाठ और अन्य परंपराओं का निर्वहन होता है, ऐसे में चारों तरफ से कुछ जगह पर सोना ​घिस गया था। कारीगरों ने इसे ठीक कर दिया है, सोने के पीतल में बदलने की बात सिर्फ अफवाह है।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!