धर्म-कर्म: अगस्यमुनि में विश्व मंगलम महायज्ञ अष्टादश महापुराण हुआ श्रीगणेश, सैकड़ों भक्त जुटे–

by | Jun 19, 2023 | आस्था | 0 comments

पुराना देवल से अगस्य मुनि मंदिर तक ​आयोजित हुई भव्य शोभा यात्रा, तीर्थयात्री भी बनें यात्रा के साक्षी–

अगस्त्यमुनि: मह​र्षि अगस्त्य की तपोभूमि अगस्त्यमुनि में वैदिक परंपराओं के साथ अष्टादश महापुराण का श्रीगणेश हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक वि​धि-विधान से भक्तगणों ने 151 जल कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान दिनभर जय अगस्त्म मुनि, जय केदार के जयघोष गुंजायमान होते रहे। विश्व मंगलम महायज्ञ के आयोजन की तैयारियां पिछले एक माह से चल रही थी। महायज्ञ का मुख्य आयोजन खेल मैदान अगस्त्यमुनि में हो रहा है।

सोमवार को सुबह करीब नौ बजे पुराना देवल से विजयनगर होते हुए अगस्त्य मुनि मंदिर तक 151 जल कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान केदारनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्री भी शोभायात्रा का हिस्सा बनें। इसके बाद गाजे बाजे के साथ अगस्त्यमुनि महाराज के मंदिर परिसर से 18 पुराण धर्मग्रंथों को महायज्ञ व अष्टादश महापुराण कथा स्थल तक ले जाया गया। यहां यज्ञकुंड में अर​णि मंथन से अ​ग्नि प्रज्वलित की गई। यह कार्य कथावाचक आचार्य बृजमोहन सेमवाल और आचार्य डॉ. त्रिलोचन भट्ट की देखरेख में हुआ।

इस मौके पर बदरीनाथ धाम के करपात्री भागवत भागवत प्रपन्नाचार्य जी महाराज, कोटेश्वर मंदिर के महंत स्वामी ​शिवानंद गिरी जी महाराज, आचार्य डॉ. नंदकिशोर भट्ट, उप आचार्य देवी प्रसाद व​शिष्ट, आयोजन समिति के अध्यक्ष धीर सिंह नेगी, संयोजक हर्षवर्धन बेंजवाल, सचिव चंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र पुरोहित, थानाध्यक्ष सदानंद पोखरियाल, विजय सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से प्रका​शित विश्वमंगलम महायज्ञ एवं अष्टादश महापुराण स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!