चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को बीस साल की सजा–

by | Jun 19, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को प्रतिकर के रुप में दो लाख देने के आदेश भी दिए– पढ़ें क्या है पूरा मामला–

गोपेश्वर: जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक व्य​क्ति को दोषी पाते हुए बीस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही बीस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अर्थ दंड जमा न करने पर अ​भियुक्त को एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विशेष लोक अभियोजन (पोक्सो) मोहन पंत ने बताया कि सितंबर 2019 को गैरसैंण तहसील के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग ने घर पर बच्ची को जन्म दिया। जब इसकी भनक भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक को लगी तो उन्होंने तत्काल जिला बाल कल्याण समिति चमोली व उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग देहरादून को मामले की लि​खित जानकारी दी।

इस संबंध में स्थानीय पत्रकार महेश जुयाल को भी अवगत कराया गया। पत्रकार द्वारा पत्र को नायब तहसीलदार को सौंप दिया गया। नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक ने पोक्सो एक्ट में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। यहां से मामले में कार्रवाई शुरू हो गई।

अधिवक्ता मोहन पंत ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने जब उससे बच्चे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि गांव के फते सिंह ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता की मां ने जब फते सिंह को इस बारे में बताया तो उसने पीड़िता और नवजात को 11 दिन तक अपने घर पर रखा, लेकिन जब उसे पता चला कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है तो उसने बच्ची और पीड़िता को वापस घर भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ। अभियोजन द्वारा अदालत में 11 गवाह पेश किए गए। अदालत ने गवाहों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाते हुए कहा कि वह एक शादीशुदा और बच्चों का पिता है, ऐसे में यह कृत्य गंभीर प्रकृति का अपराध है। अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा और अर्थ दंड की सजा सुनायी। अर्थ दंड नहीं देने पर एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने जिलाधिकारी चमोली को आदेश दिए कि पीड़िता को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रतिकर के रूप में दो लाख रुपये दिए जाएं।

Latest News

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
error: Content is protected !!