गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर में छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष व फाइनल सेमेस्टर की बिना परीक्षा की फीस लेने पर एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन किया। स्नातक प्रथम वर्ष, तृतीय वर्ष और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दिए बिना परीक्षा फीस लेने पर एनएसयूआई छात्र संगठन में उबाल है। छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कोविड -19 संक्रमण के कारण महाविद्यालय में परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई हैं। लेकिन विवि परिसर द्वारा छात्रों से सेमेस्टर फीस जमा करवाई गई है। छात्रों ने मांग की है कि दूसरा सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर और पांचवें सेमेस्टर में सभी छात्राओं की परीक्षा फीस माफ की जाए। इस मौके पर पूर्व विवि प्रतिनिधि विपीन फरस्वाण, संदीप नेगी, सूर्यप्रकाश पुरोहित, नितिन, अंकित, मनोज आदि मौजूद थे। छात्रों ने छात्रावास खोलने की मांग भी की। कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अन्य महाविद्यालयों में भी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
छात्रों ने कहा-परीक्षा फीस हो माफ, कुलपति का फूंका पुतला–
by laxmi Purohit | Aug 17, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...
नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...
न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
