छात्रों ने कहा-परीक्षा फीस हो माफ, कुलपति का फूंका पुतला–

by | Aug 17, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर में छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष व फाइनल सेमेस्टर की बिना परीक्षा की फीस लेने पर एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन किया। स्नातक प्रथम वर्ष, तृतीय वर्ष और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दिए बिना परीक्षा फीस लेने पर एनएसयूआई छात्र संगठन में उबाल है। छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कोविड -19 संक्रमण के कारण महाविद्यालय में परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई हैं। लेकिन विवि परिसर द्वारा छात्रों से सेमेस्टर फीस जमा करवाई गई है। छात्रों ने मांग की है कि दूसरा सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर और पांचवें सेमेस्टर में सभी छात्राओं की परीक्षा फीस माफ की जाए। इस मौके पर पूर्व विवि प्रतिनिधि विपीन फरस्वाण,  संदीप नेगी,  सूर्यप्रकाश पुरोहित, नितिन, अंकित, मनोज आदि मौजूद थे। छात्रों ने छात्रावास खोलने की मांग भी की। कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अन्य महाविद्यालयों में भी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!