ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य ने बदरीनाथ मास्टर प्लान पर उठाए सवाल–

by | Jun 23, 2023 | आरोप, चमोली | 0 comments

कहा-बदरीनाथ में भव्यता के नाम पर दिव्यता को किया जा रहा खत्म–

जोशीमठ: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान महायोजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भव्यता के नाम पर दिव्यता को खत्म किया जा रहा है। कहा कि भव्यता पर हमारी आपत्ति नहीं है, लेकिन दिव्यता को खत्म किया जाता है तो उसे स्वीकार नहीं करेंगे।

शंकराचार्य मठ में पत्रकार वार्ता के दौरान शंकराचार्य ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों पर सवाल खड़े किए। कहा कि धाम को भव्य बनाने के नाम पर दिव्यता की अनदेखी की जा रही है। धाम की धार्मिक विशेषताओं को नजरअंदाज कर उनकी हत्या की जा रही है।

धाम में पांच धाराए हैं, जिन्हें पंच गंगा कहा जाता है। इनमें स्नान के बिना रावल मंदिर में प्रवेश नहीं करते, लेकिन पंच गंगाओं में से कुरम गंगा और पहलाद गंगा के अस्तित्व को ही समाप्त कर दिया गया है। कहा कि पहले बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति आचार्यों से पमरामर्श के बाद ही कोई कार्य शुरू करती थी, लेकिन मास्टर प्लान को आचार्यों से परामर्श नहीं करने से यह स्थिति बनी है।

शंकराचार्य ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है, जसिमें बदरीनाथ में स्थापित परंपराओं को बनाए रखने, हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का काम रोकने, जोशीमठ भू धंसाव की वैज्ञानिक रिपोर्ट सार्वजनिक करने और हिंदू नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!