श्रद्धांजलि: पूर्व विधायक स्व. कुंवर सिह नेगी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब–

by | Jun 30, 2023 | चमोली, श्रद्धांजलि | 0 comments

कई संगठनों के लोग पहुंचे, सांसद तीरथ सिंह रावत भी रहे मौजूद, प्रबुद्धजनों ने कहा स्व. नेगी थे जननेता–

गोपेश्वर: बदरी-केदार विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. कुंवर सिंह नेगी को विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला बार एसोसिएशन और बहुगुणा विचार मंच की ओर से नगर के एक हॉल में आयोजित सभा में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सांसद ने कहा कि स्व. कुंवर सिंह नेगी एक जननेता थे। हमने एक जननेता खो दिया है।

बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने कहा कि स्व. कुंवर सिंह नेगी सुलझे और अनुभवी नेता थे। उन्होंने जड़ी-बूटियों और संरक्षित प्रजाति के पौधों के संरक्षण के लिए गोपेश्वर में नक्षत्र वाटिका स्थापित की। डीपी पुरोहित और मंगला कोठियाल ने कहा कि वे सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी के साथ ही जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।

नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, नंदन सिंह बिष्ट, कांग्रेस नगर कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, तेजवीर कंडेरी, रैजा चौधरी, ऊषा रावत, नरेंद्र सिंह भंडारी, रणजीत सिंह नेगी, अरविंद नेगी, हर्षप्रीतम सिंह चरण सिंह, विनय डिमरी, भुवन नौटियाल, समीर बहुगुणा, किशन सिंह फरस्वाण, गजपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!