ट्रक की चपेट में आने से 108 सेवा वाहन का चालक गंभीर घायल–

by | Jul 1, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

ट्रक के टायर के नीचे आया हाथ, शरीर पर भी आई गंभीर चोटें, ट्रक चालक फरार, जाम–

गोपेश्वर: नगर के पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे एक हादसा हो गया। बाजार की ओर आ रहे ट्रक की चपेट में आने से 108 वाहन सेवा का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 108 सेवा वाहन का चालक नरेश कुमेड़ी पुत्र भाष्करा नंद, ग्राम मासाैं, नंदप्रयाग, उम्र 40 वर्ष पेट्रोल पंप पर वाहन में तेल भराने के लिए गया था, इसी दौरान वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर डीजल की पर्ची लेकर आ रहा था, इसी दौरान विपरीत ​दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर चोटें होने के कारण उसे रेफर किया जा रहा है।

मौके पर ​स्थित स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जो उसका इलाज चल रहा है। उसे गंभीर चोटें आने के कारण रेफर किया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया है। यहां करीब एक घंटे तक वाहन का जाम लगा रहा।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!