चमोली: चमोली पुलिस ने पांच करोड़ की धोखाधड़ी का ईनामी आरोपी दिल्ली से किया गिरफ्तार–

by | Jul 7, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, दो आरोपी पूर्व में किए जा चुके हैं गिरफ्तार, सभी आरोपियों पर है 25-25 हजार का ईनाम घोषित–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में जनशक्ति मल्टीस्टेट/मल्टीपरपज को-ऑपरेटिव सोसायटी के नाम पर लोगों से पांच करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी कपिल देव राठी को चमोली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कपिल देव राठी पर 25000 रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों पर चमोली थाने में गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरोह के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि कपिलदेव राठी, मोनिका कपूर, पंकज गंभीर निवासी नागालोई दिल्ली और अनिल रावत निवासी मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल ने जनशक्ति मल्टीस्टेट कॉपरेटिव सोसायटी के नाम पर चमोली जिले के पोखरी, गोपेश्वर, चमोली कस्बा, जोशीमठ में शाखाएं खोली। लोगों को लालच देकर पैसे जमा करवाए। कुछ समय बाद लोगों के करीब पांच करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। 23 मार्च 2022 को गोपेश्वर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अन्य थानों में भी धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया था।

सोसायटी के अध्यक्ष व मुख्य आरोपी कपिल देव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपी को बरकवाला नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामले के अन्य आरोपी अनिल रावत और पंकज गंभीर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के द्वारा जमा की गई धनराशि के बैंक खातों को पुलिस पहले ही सीज करा चुकी है। आरोपियों पर चमोली थाने में गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में गोपेश्वर थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव चौहान, पोखरी थाने से उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी, जोशीमठ थाने से उपनिरीक्षक विनोद सिंह शामिल रहे।

Latest News

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!