चमोली: 250 ग्राम अवैध कीड़ाजड़ी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार–

by | Jul 9, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने जा रही कार में बैठा था कीड़ाजड़ी तस्कर–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित अवैध वन संपदा की तस्करी पर रोकथाम व अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के निर्देशन में टीम गठित कर कोतवाली जोशीमठ क्षेत्र में वन्य उपज की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए अ​भियान चलाया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि एक ग्रे कलर की कार में कुछ व्यक्ति बैठे हैं जिनमे से दो तीन चोटिल अवस्था में बैठे हैं और चमोली की तरफ जा रहे हैं। उनमे से किसी के पास अवैध कीड़ा जड़ी हो सकती है। चोटिल और घायल व्यक्तियों की आड़ में कीड़ा जड़ी सप्लाई कर सकते हैं। इस सूचना पर हेलंग बाजार में पुल के पास एसओजी चमोली की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहन को रोका गया,

जिसमें गगनवीर पुत्र करमवीर निवासी म. न. 21 एल मोहित विहार जे. एम.एस. रोड काँवली थाना बसंत बिहार देहरादून की तलाशी ली गयी तो उसके पास से दो पैकट में रखी 250 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी (यारसा गम्बू )बरामद हुई एवं गाड़ी में रखा हुआ इलेक्ट्रोनिक तराजू व बीस हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।

इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक नवनीत भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी, उपनि​रीक्षक विनोद रावत, सुधा रावत, कांस्टेबल अरुण गैरोला, कांस्टेबल हरीश कांडपाल, कांस्टेबल मुस्तकीम, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल रविकांत मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!