चमोली: भारी बारिश में भी भाजपा महिला मोर्चे की महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह–

by | Jul 11, 2023 | चमोली, जागरुकता, राजनीति | 0 comments

राष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान बनाने के बाद पहाड़ों के मोटे अनाज को पहचान दिलाने में जुटी महिला मोर्चा, परोसे लजीज गढ़वाली पकवान–

नंदप्रयाग: चमोली की भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय फलक पर धमाल मचाने के बाद अब पहाड़ों के मोटे अनाज को बाजार उपलब्ध कराने में जुट गई है। भाजपा महिला मोर्चे की जिला​ध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में महिलाओं ने मोटे अनाज से ऐसे लजीज पकवान परोसे, कि हर खाने वाला महिलाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। भारी बारिश में भी महिलाओं में गढ़वाली पकवान बनाने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। बता दें कि यूएन द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट इयर घोषित किया गया है।

इसी के तहत राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जुलाई माह को मिलेट माह के रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें देश भर के प्रत्येक जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को चमोली जनपद में भाजपा महिला मोर्चे की ओर से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बैरासकुंड के समीप सेमा गांव में मिलेट प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोटा अनाज मेला, मोटा अनाज उत्पादन करने वाले किसानों का अभिनन्दन ,महिलाओं में मोटा अनाज प्रतियोगिता, मोटा अनाज विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद पुरस्कार वितरण और पोस्टर प्रतियोगिता की गई।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाॅ. हिमानी वैष्णव एवं जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला संगठन पूरे मनोयोग से सम्पूर्ण जनपद में हर बूथ पर इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़चढ़कर भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। जिससे आज महिलायें सम्मान के साथ जी रही हैं।

इस मौके पर नन्दानगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मुन्नी दानु, मंडल महामंत्री उमा रावत, नंदप्रयाग मंडल अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतम नेगी, बूथ अध्यक्ष महेंद्र , उस्थौली के अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, भगवती रावत एवं सभी महिला मंगल दल अध्यक्ष आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!