चमोली: डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Jul 11, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम हुई गठित–

नंदानगर: दस जुलाई की रात करीब ढाई बजे चिकित्सक डॉ रोहित चौहान के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार लोगों की लताश जारी है। थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि डॉ. रोहित चौहान पुत्र प्रेम सिंह निवासी बायला थाना चकराता देहरादून द्वारा थाना नन्दानगर (घाट) आकर तहरीर दी कि रात्रि में आकस्मिक कक्ष ड्यूटी के दौरान उनके साथ छह युवकों द्वारा मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी दी व अस्पताल की संपति को क्षति पहुंचायी गयी है।

तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मुकदमा संख्या 08/23 धारा 147/332/353/504/506 भादवि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा व्यक्ति और संस्थान (हिंसा औऱ संपति की क्षति की रोकथाम) अधिनियम 2013 में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा थानाध्यक्ष नन्दानगर को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नन्दानगर ध्वजवीर पंवार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

गठित टीम द्वारा मंगलवार को हरेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम मोख तल्ला थाना नन्दानगर और मुकेश सिंह, निवासी मोख तल्ला थाना नन्दानगर को सीएचसी घाट से साै मीटर दूर दीपक देवराड़ी के निर्माणाधीन मकान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में ध्वजीर सिंह थानाध्यक्ष नन्दानगर घाट, हे. का हरेन्द्र सिंह, कां. नरेश सिंह शामिल रहे।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!