कार्रवाई: नंदानगर में डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले चार अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Jul 12, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

अब पीपलकोटी से आया चिकित्सकों से अभद्रता करने का मामला, डॉ. नेहा की तहरीर पर अज्ञात के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज–

गोपेश्वर: सीएचसी नंदानगर में चिकित्सक से मारपीट करने के चार आरोपियों को नंदानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीएचसी नंदानगर में दस जुलाई को डा. रोहित चौहान के साथ कथित तौर पर छह युवकों ने मारपीट कर दी। साथ ही गाली गलौच और जान से मारने की भी धमकी दी। चिकित्सक की तहरीर पर नंदानगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बुधवार को चार अन्य आरोपियों चरण सिंह नेगी, प्रेम सिंह भंडारी, गोविंद सिंह भंडारी और प्रदीप भंडारी सभी निवासी ग्राम मोख तल्ला नंदानगर को नंदानगर बाजार से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों में नंदानगर थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, कांस्टेबल नरेश सिंह और दिनेश शामिल रहे।

इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी में भी चिकित्सकों के साथ तीमारदारों की ओर से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा की ओर से इस संबंध में पुलिस थाना चमोली में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना चमोली में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि 10 जुलाई को रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर कुछ लोग मरीज को लेकर अस्पताल में पहुंचे। मरीज के इलाज के साथ इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज विश्वकर्मा और डॉ. नेहा शर्मा के साथ तीमारदारों ने अभद्रता की

Latest News

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!